नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगा। सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक हुई जिसमें सरकार और विपक्ष ने अपनी रणनीति साफ कर दी।
![]() |
| संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा। |
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की अध्यक्षता में बैठक हुई और सभी से सदन को सुचारु रूप से चलाने की अपील की गई। विपक्ष ने कहा कि वह बिहार SIR, ऑपरेशन सिंदूर, और अन्य अहम मुद्दों पर बहस की मांग करेगा।
सर्वदलीय बैठक की तस्वीरें...
![]() |
| बैठक में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू समेत अन्य भाजपा सांसद पहुंचे हैं। |
![]() |
| सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश और गौरव गोगोई शामिल हुए। |
![]() |
| AAP सांसद संजय सिंह और गुरमीत सिंह मीत हेयर मीटिंग के लिए पहुंचे। |
![]() |
| NCP (SCP) सांसद सुप्रिया सुले और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP) सांसद एनके प्रेमचंद्रन सर्वदलीय बैठक में पहुंचे। |
सरकार के प्रस्तावित 8 विधेयक
- राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक
- भू-विरासत संरक्षण विधेयक
- खनिज संशोधन विधेयक
- डोपिंग रोधी विधेयक
- डिजिटल प्रतिस्पर्धा विधेयक
- जीएटी न्यायाधिकरण विधेयक
- सार्वजनिक खरीद विधेयक
- दिवालियापन संहिता संशोधन विधेयक
| I.N.D.I.A. गठबंधन के ऑनलाइन बैठक की फोटो। |
विपक्ष की रणनीति
INDIA गठबंधन ने 24 दलों की बैठक कर 8 अहम मुद्दे तय किए जिनमें पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर, बिहार SIR, डिलिमिटेशन, विदेश नीति आदि शामिल हैं।
बिहार SIR पर घमासान
बिहार में मतदाता सूची सुधार (SIR) को लेकर विपक्ष कार्यस्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 28 जुलाई को होनी है।
महाभियोग पर चर्चा संभव
जस्टिस यशवंत वर्मा के घर में आग लगने से नकदी जलने के मामले में विपक्ष महाभियोग की मांग कर सकता है।
ईमेल: zordaarheadlines@gmail.com
Owner: अमीन सिसगर





