 |
विमान का मलबा एक खेत में उल्टा पड़ा हुआ दिख रहा है और चारों ओर मलबा बिखरा हुआ है। |
जूबा। दक्षिण सूडान के यूनिटी स्टेट में बुधवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जिसमें 20 लोगों की जान चली गई।
CNN की रिपोर्ट के अनुसार, यह एक छोटा विमान था, जिसमें दो पायलट समेत कुल 21 लोग सवार थे। इस विमान को
चीन की तेल कंपनी ग्रेटर पायनियर ऑपरेटिंग कंपनी ने किराए पर लिया था।
यूनिटी स्टेट के सूचना मंत्री गैटवेच बिपाल ने बताया कि यह हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे हुआ। विमान राजधानी जूबा की ओर उड़ान भर रहा था, लेकिन टेकऑफ के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मंत्री ने पुष्टि की कि विमान में सवार सभी यात्री ग्रेटर पायनियर ऑपरेटिंग कंपनी के तेल कर्मचारी थे। मृतकों में दो चीनी और एक भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।
हादसे की जांच जारी
संयुक्त राष्ट्र के रेडियो मिराया की रिपोर्ट के अनुसार, यह विमान दक्षिणी सूडान की एक ऑयलफील्ड से उड़ान भर रहा था। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच जारी है। अधिकारियों ने अभी तक मृतकों की पूरी पहचान उजागर नहीं की है।
दक्षिण सूडान में पहले भी हो चुके हैं विमान हादसे
गौरतलब है कि दक्षिण सूडान, जिसे 2011 में सूडान से स्वतंत्रता मिली थी, में कई बार विमान हादसे हो चुके हैं। इससे पहले सितंबर 2018 में राजधानी जूबा से रियोल जा रहा एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया था, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई थी।
2015 में, एक रूसी निर्मित कार्गो विमान राजधानी जूबा से उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 36 लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे की वजह विमान में अधिक संख्या में लोगों को बैठाना बताया गया था।
इस ताजा हादसे ने एक बार फिर दक्षिण सूडान की विमानन सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां इस घटना की पूरी जांच कर रही हैं ताकि दुर्घटना के असली कारणों का पता लगाया जा सके।
साउथ सूडान प्लेन क्रैश से जुड़ी फुटेज...
 |
प्लेन में तब हादसा हुआ जब वह राजधानी जुबा में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भर रहा था। |
 |
प्लेन राजधानी जुबा के लिए उड़ान भर रही थी। इसी दौरान हादसा हुआ। |
 |
चीनी तेल फर्म ग्रेटर पायनियर ऑपरेटिंग कंपनी ने इस चार्टर्ड प्लेन को किराए पर ले रखा था। |
 |
प्लेन के मलबे में पायलट का शव नजर आ रहा है। |
 |
प्लेन क्रैश के बाद शवों को उठाते बचावकर्मी। |
प्लेन क्रैश से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें...
बुसान एयरपोर्ट पर यात्री विमान में लगी आग, तीन घायल; एक महीने में दूसरा बड़ा हादसा
सियोल। साउथ कोरिया के बुसान के गिम्हे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हुआ। रात करीब साढ़े 10 बजे एयर बुसान के यात्री विमान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। विमान से लोगों को निकालते समय तीन यात्री घायल हो गए। पूरी खबर यहां पढ़ें...