भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का जबलपुर में भव्य स्वागत

0

जबलपुर: प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद हेमंत खंडेलवाल शनिवार को पहली बार जबलपुर पहुंचे। अंध-मूक बायपास पर उनका स्वागत लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक, सांसद आशीष दुबे सहित कई कार्यकर्ताओं ने किया।

यहां से वे रोड शो करते हुए मानस भवन पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

जबलपुर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का स्वागत किया जा रहा है।

परिवारवाद पर निशाना

अपने भाषण में खंडेलवाल ने कहा, "बहुत सारे दल परिवारवाद पर चल रहे हैं, लेकिन भाजपा में ऐसा नहीं है। मैं बैतूल से हूं, जहां मेरे समाज के दो-चार घर भी नहीं होंगे, लेकिन मेरे लिए वहां का हर आदिवासी मेरा परिवार है।"

'भाजपा में पद नहीं, दायित्व होता है'

खंडेलवाल ने कहा, "भाजपा में कोई पद नहीं होता, सिर्फ दायित्व होता है। आज मैं मंच पर हूं, कल आपके बीच से कोई यहां होगा और हम नीचे होंगे। यही भाजपा की खासियत है।"

उन्होंने आगे कहा, "इस धूप में भी आपने मेरा सम्मान किया, ये भाजपा की संस्कृति का सम्मान है।"

संगठन और विचार के लिए काम करने की अपील

खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा, "हम सब भाजपा के कार्यकर्ता हैं। हमें पद या प्रतिष्ठा के लिए नहीं, बल्कि विचार और संगठन के लिए काम करना है।"

उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए कहा, "मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, हमें पूरी ईमानदारी से काम करना होगा।"

तस्वीरों में देखिए रोड शो

रैली के दौरान कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लिए खड़े थे।

रथ से हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए।

पुष्प वर्षा कर कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष का स्वागत किया।


रैली निकालकर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

खंडेलवाल की रैली के प्रमुख मार्ग

  • अंध-मूक बायपास
  • धनवंतरि नगर चौराहा
  • पिसनहारी की मढ़िया
  • त्रिपुरी चौक
  • सूपाताल
  • शारदा चौक
  • एलआईसी
  • मदन महल चौक
  • नागपाल गार्डन
  • आदि शंकराचार्य चौक
  • छोटी लाइन फाटक
  • शास्त्री ब्रिज
  • तीन पत्ती चौक
  • मानस भवन

रिपोर्ट: जोरदार हेडलाइंस | www.zordaarheadlines.in

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)