जकार्ता। इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत में रविवार दोपहर केएम बार्सिलोना वीए नाम के यात्री जहाज में भीषण आग लग गई। यह हादसा तालिसे द्वीप के पास हुआ, जिसमें 280 यात्रियों से भरे जहाज में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा यात्री लापता हैं।
![]() |
| जहाज में 280 यात्री सवार थे, जिनमें से लगभग 150 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। |
समुद्र में कूदकर बचाई जान
जान बचाने के लिए कई यात्री समुद्र में कूद गए थे। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को जहाज से बाहर निकलने का समय ही नहीं मिला। यह जहाज तालौद द्वीपों से मनाडो पोर्ट की ओर जा रहा था।
कैसे हुआ हादसा?
स्थानीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, आग दोपहर करीब 1:30 बजे लगी और कुछ ही देर में पूरे जहाज को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि आग के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है।
जहाज में आग लगने के बाद की फुटेज देखें...
![]() |
| इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी में तालिसे द्वीप के पास पानी के जहाज में आग लगी। |
![]() |
| आग के तेजी से फैलने के कारण अपनी जान बचाने के लिए कई यात्री समुद्र में कूद गए थे। |
![]() |
| इंडोनेशिया की राष्ट्रीय खोज और बचाव एजेंसी, नेवी, कोस्ट गार्ड और स्थानीय मछुआरों ने मिलकर तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। |
![]() |
| आग के तेजी से फैलने के बाद बच्ची को बचाया गया। |
बचाव कार्य तेज़ी से जारी
बचाव कार्य में राष्ट्रीय खोज और बचाव एजेंसी, नौसेना, तटरक्षक बल और स्थानीय मछुआरे लगे हुए हैं। लिकुपांग पोर्ट पर एक कमांड पोस्ट बनाया गया है, जहां से राहत कार्य चल रहा है।
यात्री जहाज की जानकारी
- जहाज का नाम: केएम बार्सिलोना वीए
- मार्ग: मनाडो-ताहुना
- कुल यात्री: 280
- बचाए गए: लगभग 150
- लापता: 100 से अधिक
- मृतक: 3
अधिकारियों ने यात्रियों के परिजनों से अपील की है कि वे शांत रहें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
(यह रिपोर्ट एकत्रित जानकारी के आधार पर तैयार की गई है।)





