भुवनेश्वर। ओडिशा के बालेश्वर जिले में फकीर मोहन कॉलेज में शनिवार दोपहर दर्दनाक घटना सामने आई। कॉलेज की बीएड सेकंड ईयर की एक छात्रा ने मानसिक और शारीरिक शोषण से परेशान होकर खुद पर केरोसीन डालकर आग लगा ली। यह घटना कॉलेज कैंपस में दोपहर करीब 1 बजे हुई। छात्रा को बचाने के प्रयास में एक छात्र भी झुलस गया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है।
![]() |
छात्रा ने प्रिंसिपल से मुलाकात के बाद खुद पर केरोसीन छिड़का और आग लगा ली। |
CCTV में कैद हुई पूरी घटना
घटना कॉलेज कैंपस में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रा ने कॉलेज के इंटीग्रेटेड बीएड विभाग के एचओडी समीर कुमार साहू पर मानसिक और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। छात्रा समेत अन्य छात्राओं ने कई बार कॉलेज प्रशासन से शिकायत की थी, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
5 तस्वीरों में पूरी घटना...
![]() |
![]() |
उसके पीछे कुछ लोग दौड़ते हैं और आग बुझाने की कोशिश करते हैं। |
![]() |
| लपटों में घिरी लड़की कैंपस में दौड़ लगाती है। लोग उसके पीछ भागते हैं। |
![]() |
| पीड़ित छात्रा और आग बुझाने के दौरान झुलसे छात्र को बालेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में लड़की को भुवनेश्वर रेफर किया गया। |
![]() |
| छात्रा को बचाने के दौरान दूसरा छात्र झुलस गया। उसके चेहरे और हाथ के पंजों में घाव हुए। |
एचओडी पर गंभीर आरोप, पहले भी हो चुकी है शिकायत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा ने आरोप लगाया था कि एचओडी समीर साहू उसे मानसिक रूप से परेशान करते थे। एक छात्रा ने तो यहां तक कहा कि साहू ने शारीरिक संबंध बनाने की मांग की थी। इससे पहले भी उनके खिलाफ शिकायतें की जा चुकी थीं, लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
प्रिंसिपल बोले— छात्रा ने मिलने के बाद कहा, अब और इंतजार नहीं कर सकती
कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप कुमार घोष ने बताया कि 30 जून को उनके पास छात्राओं की शिकायत आई थी। छात्रों ने कॉलेज में घेराव भी किया था और पुलिस को भी बुलाया गया था। उसी दिन कॉलेज ने एक इंटरनल कमेटी गठित की थी, जिसने 7 दिन में रिपोर्ट सौंपी थी। लेकिन पीड़ित छात्रा तत्काल कार्रवाई की मांग कर रही थी।प्रिंसिपल ने कहा, "आज वह छात्रा मुझसे मिलने आई थी। मैंने करीब 20 मिनट तक उसे समझाया, लेकिन वह कहने लगी कि अब और इंतजार नहीं कर सकती। इसके बाद वह चली गई और 15 मिनट बाद पता चला कि उसने खुद को आग लगा ली।"






