![]() |
आयरलैंड में हवा की स्पीड माप रहा मौसम विभाग का अधिकारी। |
2011 के बाद पहली बार रेड अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, 2011 के बाद यह पहली बार है जब रेड अलर्ट जारी किया गया है। तूफान के चलते पूरे देश में ट्रेन और सड़क यातायात पूरी तरह से बंद है। हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। हालात को देखते हुए सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
आयरलैंड में सबसे ज्यादा असर बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, तूफान का सबसे ज्यादा असर आयरलैंड में देखा गया है। यहां 7.25 लाख घर और दुकानों में बिजली गुल हो गई है। उत्तरी आयरलैंड में 2.80 लाख, स्कॉटलैंड में 1 लाख और वेल्स में 5 हजार घरों में बिजली नहीं है।
अलग-अलग इलाकों के लिए अलर्ट जारी मौसम विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लिए निम्नलिखित अलर्ट जारी किए हैं:
- रेड अलर्ट: उत्तरी आयरलैंड की सभी छह काउंटियों में।
- एम्बर अलर्ट: उत्तरी इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के अधिकांश हिस्सों में।
- येलो अलर्ट: ईस्ट मिडलैंड्स, इंग्लैंड के पूर्वी भाग और लंदन में।
- येलो अलर्ट (बर्फबारी): स्कॉटलैंड के सेंट्रल एरिया में।
- येलो अलर्ट (बारिश): इंग्लैंड के दक्षिण-पश्चिम और वेल्स में।
शनिवार तक थमेगा तूफान मौसम विभाग ने बताया कि 'इओविन' एक उष्णकटिबंधीय साइक्लोन है, जो अटलांटिक महासागर में बना और तेजी से तीव्र हो रहा है। अगले कुछ घंटों में तेज हवाओं, भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। विभाग का अनुमान है कि यह तूफान शनिवार तक मुख्य भूमि से दूर चला जाएगा।
सुरक्षा के लिए अपील सरकार और स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और आपातकालीन स्थिति में ही यात्रा करें। आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
5 तस्वीरों में इओविन तूफान से हुए नुकसान देखिए...
![]() |
वेल्स में तूफान की वजह से समंदर की लहरें काफी ऊंची उठीं |
![]() |
स्कॉटलैंड में तूफान की वजह से समंदर का पानी सड़क को छूने लगा। |
![]() |
स्कॉटलैंड में भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है। |
![]() |
इंग्लैंड के नॉर्थ ईस्ट इलाके में तूफान की वजह से एक एंबुलेस क्रैश कर गया। |
![]() |
आयरलैंड की राजधानी डबलिन में तूफान की वजह से सड़क पर पेड़ गिर गया। |