नई दिल्ली। आज भारत ने 76वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और जोश के साथ मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह सबसे पहले नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे कर्तव्य पथ पर आयोजित भव्य परेड में शामिल हुए। इस वर्ष गणतंत्र दिवस की थीम थी, 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास', जिसने देश की सांस्कृतिक धरोहर और प्रगति को एक साथ प्रस्तुत किया।
राष्ट्रपति मुर्मू और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति का भव्य आगमन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ शाही बग्घी में कर्तव्य पथ पर आगमन किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने लगातार तीसरी बार राजपथ पर तिरंगा फहराकर देश को गौरवान्वित किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई परेड की शुरुआत
गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत कल्चर मिनिस्ट्री द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई। 300 कलाकारों ने भारतीय वाद्य यंत्रों के मधुर संगीत के साथ अपनी प्रस्तुति दी। इसके बाद इंडोनेशिया के सैन्य जवानों के दल ने परेड में हिस्सा लेकर भारत और इंडोनेशिया के बीच की मित्रता को और मजबूत किया।
भारतीय सेना की ताकत और शौर्य का प्रदर्शन
भारतीय सेना ने अपने शौर्य और आधुनिकता का प्रदर्शन करते हुए परेड में हिस्सा लिया। भीष्म टैंक और पिनाका मल्टी लॉन्चर रॉकेट सिस्टम की झलक ने दर्शकों का गर्व बढ़ाया। भारतीय वायुसेना के फ्लाईपास्ट में 40 विमानों ने हिस्सा लिया। इनमें 22 फाइटर जेट, 11 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और 7 हेलिकॉप्टर शामिल थे। अपाचे, राफेल और हरक्युलिस जैसे आधुनिक विमानों की गर्जना ने पूरे वातावरण को रोमांचित कर दिया।
राज्यों और मंत्रालयों की भव्य झांकियां
परेड में 15 राज्यों और 16 मंत्रालयों की झांकियां प्रस्तुत की गईं। इन झांकियों में भारतीय संस्कृति, इतिहास और आधुनिक विकास का मिश्रण देखने को मिला। पहली बार कर्तव्य पथ पर 5,000 कलाकारों ने एक साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
स्वर्णिम भारत का सपना
इस वर्ष की थीम 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' ने देश के अतीत और भविष्य के बीच संतुलन का अद्भुत उदाहरण पेश किया। झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भारत की समृद्ध परंपरा और भविष्य की प्रगति को उजागर किया।
आज का गणतंत्र दिवस समारोह केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि भारत के गौरव, एकता और आधुनिकता का उत्सव था। देशवासियों ने इसे दिल से मनाया और स्वर्णिम भारत के सपने को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाने का संकल्प लिया।
कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस का पूरा कार्यक्रम सिलसिलेवार देखें...
सबसे पहले PM मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और चीफ गेस्ट कर्तव्य पथ पहुंचे, 3 तस्वीरें...
![]() |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:15 बजे के करीब कर्तव्य पथ पर पहुंचे। |
![]() |
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ बग्घी में बैठकर कर्तव्य पथ आईं। |
![]() |
राष्ट्रपति मुर्मू ने सुबह 10:30 बजे कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। |
अब देखिए परेड की तस्वीरें...
1. महिला शक्ति
![]() |
CRPF मार्चिंग परेड का नेतृत्व असिस्टेंट कमांडेंट ऐश्वर्या जॉय एम ने किया। |
![]() |
NCC गर्ल्स मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर एकता कुमारी ने किया। |
![]() |
NCC जॉइंट बैंड ने कैडेट अंकिता कुमारी के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया। |
![]() |
NSS मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व कमांडर दीपक सिंह ने किया, इसमें फीमेल कैडेट भी मौजूद रहीं। |